{"_id":"68f1366014de085c7b0b312b","slug":"police-arrested-a-man-carrying-a-reward-of-rs-25000-from-azamgarh-in-a-cow-slaughter-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139946-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गोहत्या के मामले में आजमगढ़ के 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गोहत्या के मामले में आजमगढ़ के 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा
Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस ने हत्या के मामले में 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित को दबोचने में कामयाबी पाई। थाना धनघटा पुलिस ने इनामिया वांछित आरोपी अशरफ निवासी पीठापुर, थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को धनघटा बिड़हर घाट से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार धनघटा थाना पर तैनात एसआई रवीन्द्र यादव ने आठ मई 2024 को थाना धनघटा पर तहरीर दी थी कि रामजानकी मार्ग पर बड़गो गांव के मोड़ से लगभग 600 मीटर पहले एक ट्रक भ्रष्ट हो जाने के कारण खड़ी पाई गई है, जिसमें गोवंशीय पशु लदे हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा में गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस को जांच के दौरान आरोपी का नाम पता चला। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई। पुलिस ने धनघटा बिड़हर घाट मार्ग पुल से लगभग 500 मीटर पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित कोर्ट पेश किया, वहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।