फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police arrest two rapist

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Mar 2021 09:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
police arrest two rapist
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। एक सप्ताह पूर्व किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

15 वर्षीय किशोरी की मोबाइल पर नौ मार्च को दिन में तीन बजे फोन आया। फोन करने वाले पड़ोस के युवक ने अपने घर की एक महिला से बात कराने को कहा। किशोरी युवक के घर गई तो वहां महिला मौजूद नहीं थी। गांव के ही दो युवक मौजूद थे। दोनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन महिला ने अपने घर से दस हजार रुपये चोरी हो जाने का आरोप पीड़ित किशोरी पर लगा दिया। जिसके समर्थन में दोनों युवक भी आ गए तथा किशोरी के परिजनों से मारपीट करने पर आमादा हो गए। जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई। लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। उसके बाद किशोरी ने घटना की आपबीती बताई। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि आरोपी विनय और राहुल को राजघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed