फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police arrest two people

नवनिर्मित भवन की नींव और फर्श के नीचे की मिट्टी खिसकी

Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
police arrest two people
महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने छीना गया मंगलसूत्र, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया
- आरोपितों से कट्टा कारतूूस व 215 अदद नशीली गोलियां भी बरामद
- पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गए बदमाशों को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल/संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व महिला से मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने सोमवार की रात गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने छीना गया मंगलसूत्र, 312 बोर का कट्टा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और 215 नशीली गोलियां बरामद किया। पकड़े गए दोनों बदमाश बखिरा क्षेत्र के निवासी हैं।

एसओ जयबर्द्धन सिंह ने बताया कि रविवार को जमोहरा गांव की रहने वाली रीता देवी अपनी छोटी बच्ची के साथ किसी काम से मेंहदावल आई थी। लौटने के दौरान पंडितपुरवा मुडिला स्थित श्मशान घाट के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार की रात गश्त के दौरान बिसौवा- मेंहदावल मार्ग पर घलान पुल के पास से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान मंसूर उर्फ सद्दाम व सोनू निवासी लेडुआ महुआ थाना बखिरा के रूप में हुई। तलाशी में पकड़े गए बदमाशों के पास से मंगलसूत्र, 312 बोर का कट्टा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और 215 नशीली गोलियां बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि रविवार को रीता देवी से मंगलसूत्र छीना था। बदमाश नशीली गोलियों का सेवन खुद करते हैं और फिर नशे में आने के बाद अपराध करते हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed