{"_id":"65721848ed046573010dcf04","slug":"police-are-scanning-cctv-footage-in-search-of-the-person-who-threw-the-newborn-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6517-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नवजात फेंकने वाले की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नवजात फेंकने वाले की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Fri, 08 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
6 दिसंबर को प्रकाशित खबर।
- सड़क के किनारे मिले नवजात को लेकर अटकलों की बाजार गर्म
धनघटा। शिवमंदिर मार्ग पर सोमवार आधी रात को मिले नवजात के मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। नवजात की मिलने के कुछ देर बाद अस्पताल में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस फुटेज के जरिए नवजात को फेंकने वालों की तलाश में जुटी है।
सोमवार की आधी रात शिव मंदिर मार्ग पर नवजात के रोने की आवाज सुन महिलाओं ने शोर मचाया। जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नीलमणि भी पहुंचे। नवजात को सीएचसी भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएचसी पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लावारिस मिलने के कारण 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, नवजात को लेकर कस्बे में कई तरह की चर्चा है। लोगों का कहना है कि आसपास के इलाके में कई महिला स्वास्थ्य कर्मचारी है। उनके आवास पर प्रसव कराए जाते हैं। इन स्वास्थ्यकर्मियों की सरपरस्ती में अवैध गर्भपात का धंधा फल-फूल रहा है। आशंका है कि नवजात भी आसपास के महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों के घर हुए प्रसव के बाद फेंका गया है। पुलिस इस मामले में कस्बे में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।