फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police are on high alert for the New Year celebrations, and instructions have been given to increase surveillance.

Sant Kabir Nagar News: नए साल को लेकर पुलिस अलर्ट, निगरानी बढ़ाने के निर्देश

Thu, 01 Jan 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police are on high alert for the New Year celebrations, and instructions have been given to increase surveillance.
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट मीटिंग की। पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जनपद में हाई अलर्ट रखते हुए सतत पुलिस गश्त एवं चेकिंग करें। टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की निरंतर निगरानी एवं सत्यापन की हिदायत दी। नए साल पर किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग एवं अपराध पर कड़ी नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम सुरक्षा समिति के माध्यम से अलाव पर चर्चा, जनसहयोग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, एसपी वाचक राम आशीष यादव, पीआरओ दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही सभी पुलिस कर्मी गूगल मीट से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed