{"_id":"66a216c074621c8bbc024e5d","slug":"police-and-administration-have-raided-sant-kabir-nagar-together-30-middlemen-have-been-arrested-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News:डीएम हुए सख्त, पहली बार एक साथ पुलिस-प्रशासन का छापा; बिचौलिया बना था डॉक्टर-24 पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News:डीएम हुए सख्त, पहली बार एक साथ पुलिस-प्रशासन का छापा; बिचौलिया बना था डॉक्टर-24 पकड़े गए
Thu, 25 Jul 2024 02:44 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:44 PM IST
सार
संत कबीर नगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर सरकारी कार्यालयों पर बिचौलियों की दखलंदाजी और ऐसी शिकायतों से काफी नाराज थे। गोपनीय सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को एक साथ पुलिस और प्रशासनिक टीम को विभिन्न सरकारी दफ्तरों में छापे के लिए भेजा। इस दौरान टीम ने 24 बिचौलियों को अलग-अलग कार्यालय से पकड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में छापे के दौरान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संत कबीर नगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर सरकारी कार्यालयों पर बिचौलियों की दखलंदाजी और ऐसी शिकायतों से काफी नाराज थे। गोपनीय सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को एक साथ पुलिस और प्रशासनिक टीम को विभिन्न सरकारी दफ्तरों में छापे के लिए भेजा।
विज्ञापन
Trending Videos
जिला अस्पताल से बिचौलिए के हिरासत में ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान टीम ने 24 बिचौलियों को अलग-अलग कार्यालय से पकड़ा। एडीएम जयप्रकाश और एएसपी शशिशेखर सिंह के साथ संयुक्त साझेदारी में पुलिस फ़ोर्स के साथ सरकारी कार्यालयों में छापेमारी की गई। इस दौरान 24 बिचौलिए पकड़े गए। पुलिस सभी को कोतवाली लाई। जहां विधिक कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छापा के दौरान टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, डीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जिला अस्पताल समेत अन्य कार्यालयों में बिना बिचौलिए के कोई काम नही हो रहा है। सभी काम के लिए अलग-अलग तरह से बिचौलिए सुविधा शुल्क ले रहे और लोगों के काम को दफ्तरों से निपटा रहे। इससे लोगों की परेशानी बढ़ने से साथ उनके काम भी नहीं हो रहे हैं। इसी आधार पर उन्होंने गोपनीय तरीके से सुचनाएं एकत्र करवाईं।
टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को एक साथ बड़ी संख्या में बिचौलियों के आने की सूचना पर उन्होंने टीम बनाकर औचक छापे का निर्देश दिया। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय से सात, एआरटीओ कार्यालय से 13 और जिला अस्पताल से तीन बिचौलिए पकड़े गए।
सभी को पुलिस अपने साथ लेकर कोतवाली थाने लाई है, जहां विधिक कार्रवाई भी होगी। जिला अस्पताल में पकड़ा गया बिचौलिया तो बाकायदा मरीजों को दवाएं लिखते मिला। डीएम के निर्देश पर पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई से विभागों में भी दहशत हैं।
सभी को पुलिस अपने साथ लेकर कोतवाली थाने लाई है, जहां विधिक कार्रवाई भी होगी। जिला अस्पताल में पकड़ा गया बिचौलिया तो बाकायदा मरीजों को दवाएं लिखते मिला। डीएम के निर्देश पर पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई से विभागों में भी दहशत हैं।