{"_id":"692741e1a20438925108b645","slug":"police-activated-after-video-of-youth-being-beaten-went-viral-fir-registered-against-25-people-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-141866-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस, 25 पर दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस, 25 पर दर्ज हुई एफआईआर
Wed, 26 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
- दो दिन पूर्व मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस
- महुआडाड़ चौराहे गरथवलिया के पास साइड लेने को लेकर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के महुआडाड चौराहा गरथवलिया में मंगलवार को तीन युवकों की निर्ममता से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच की तथा पीड़ित युवक की तहरीर पर 10 नामजद व अन्य अज्ञात समेत 25 पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कोतवाली खलीलाबाद के धर्मपुरा गांव के निवासी आकाश कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को दिन में 11 बजे बाइक से वह अपने गांव से खलीलाबाद दवा लेने के लिए जा रहे थे। उनके साथ गांव के नागेन्द्र कुमार भी थे। महुआडाड चौराहा (गरथवलिया) के पास साइड लेने को लेकर उनका विवाद करौता निवासी गुल्लू, शहबेज, गुफरान, शाहगीर, यूसूफ, समीर, गुल्लू, मुनीर, राहुल, अनस व 10 से 15 लोगों से हो गया। इस दौरान आरोपियों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली देने और बुरी तरह से मारने पीटने लगे। शोर सुनकर वहां बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम कर रहा उनका छोटा भाई शिवम कुमार भी आ गया। आरोपियों ने उसको भी बुरी तरह से मारने-पीटने लगे। इसी बीच समीर तलवार लेकर आया और उसी से मारने लगा। जिससे शिवम बेहोश हो गया। इसके बाद भी जब इन उनका मन नहीं भरा तो उनको, शिवम और नागेन्द्र को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी, डंडा तलवार से मारा-पीटा। आरोपी उनकी जान लेना चाहते थे। उनकी मार से वह भी बेहोश हो गया। आरोपी शिवम को मरा हुआ समझकर छोड़ा। इस दौरान उन्होंने परिवार को जान से मारने कि धमकी भी दी। मारपीट में तीनों के सिर, हाथ व सीने में गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दस नामजद व 15 अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।