फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Poet Rangpal's birth anniversary will be celebrated in Hariharpur

Sant Kabir Nagar News: हरिहरपुर में मनाई जाएगी कवि रंगपाल की जयंती

Sun, 18 Feb 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Poet Rangpal's birth anniversary will be celebrated in Hariharpur
- पाल सेवा संस्थान के जरिए आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से लोग करेंगे शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। 20 फरवरी को काव्य रचनाकार कवि रंगपाल की जयंती हरिहरपुर के रंगपाल चौराहे पर आयोजित होगी।पाल सेवा संस्थान के जरिए आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव को समर्पित होगा।
नगर पंचायत हरिहरपुर में 1864 में जन्मे कवि रंगपाल की जयंती हर साल की भॉति इस वर्ष भी हरिहरपुर के रंगपाल चौराहे पर मनाई जाएगी। आयोजक पाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन बृजेश पाल ने बताया कि कवि रंगपाल की जयंती पर जिले भर से आने वाले लोक गायक ढोल और नगाड़े की थाप पर कवि की रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान कवि रंगपाल की समाधि और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अबीर गुलाल अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कवि रंगपाल की रचनाएं अवधी और ब्रजभाषा में लिखी गई है। चूंकि कवि का पूरा जीवन उस समय बीता जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था। इसलिए उनकी रचनाओं में मातृभूमि के आजादी की टींस साफ दिखती है। हॉलाकि उन्हें फाग कवि के नाम से ही प्रसिद्धि मिली। लेकिन उनके लिखे काव्य रचनाओं में देश के वीर सपूतों की वीरगाथा के साथ ही पशु पक्षियों के प्रति प्रेम भी झलकता है।
विज्ञापन



विदेश तक पहुंची कवि की रचनाएं लेकिन गृह नगर में मिली उपेक्षा


हरिहरपुर। हरिहरपुर में जन्मे कवि रंगपाल की साहित्यिक रचनाओं के चलते उनकी ख्याति दूर दूर तक फैली है। देश ही नहीं वरन रोजी रोजगार के सिलसिले में विदेशों में रह रहे पूर्वांचल के लोग फागुन महीने में कवि की फाग रचनाओं को गुनगुनाकर अपनी मिट्टी की खुशबू महसूस करते हैं। सेवा निवृत शिक्षक भगवान दास, अनिमेश पांडेय ने बताया कि कवि रंगपाल के नाम से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पार्क और उनकी प्रतिमा स्थापित है। नगर की सांस्कृतिक विरासत को जिनके नाम से प्रसिद्धि मिली उनकी स्मृतियॉ उनके गृह नगर में ही उपेक्षित है। कठिनइया नदी के किनारे राजघाट पर बनी कवि की समाधि जीर्ण शीर्ण हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कवि रंगपाल सभागार भी अधर में

हरिहरपुर। पूर्व चेयरमैन बृजेश पाल की पहल पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विकास विभाग के जरिए कवि रंगपाल की विरासतों को सहजने का का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में नगर में कवि के नाम से सभागार का शिलान्यास हुआ। अगस्त 2022 में सभागार का निर्माण कार्य शुरु हुआ जो बीते साल अगस्त माह तक पूरा हो जाना था। लेकिन सभागार का निर्माण कार्य अबतक अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed