{"_id":"65ee1f47d4ea6f37d8080786","slug":"pm-virtually-inaugurated-16-roads-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-114141-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीएम ने 16 सड़कों का वर्चुअल किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीएम ने 16 सड़कों का वर्चुअल किया लोकार्पण
Mon, 11 Mar 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
63.87 करोड़ से बनी हैं जिले की यह सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। नगर पंचायत क्षेत्र के उसका-सोहांस मार्ग के किनारे तेतरी गांव के बाग में रविवार को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 63. 87 करोड़ की लागत से जिले में बनी 16 सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वह मुख्य रूप से आजमगढ़ में मौजूद थे और वहीं से उन्होंने विकास की कई परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया है।
इस दौरान लोगों ने उनके भाषण को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा सुना। कार्यक्रम में मौजूद सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश सहित पूरे देश में डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उसका बाजार से सोहांस जाना पहले बहुत कठिन था। लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क बनाने के लिए मैंने प्रयास किया।
चेयरमैन गोविंद माधव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल ने कहा कि सांसद ने जिले में मेडिकल कॉलेज, बड़ी रेल लाईन, तमाम ट्रेनों सहित कई दर्जनों सड़कों का निर्माण कराया है। इस दौरान के पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामसुरेश चौहान, राकेश आर्य, हरिशंकर सिंह, जगदीश जायसवाल, अनूप सिंह, रणजीत सिंह, पंकज सिंह, राजधर पांडेय आदि मौजूद रहे।