फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PM virtually inaugurated 14 roads at a cost of Rs 65 crore

Sant Kabir Nagar News: 65 करोड़ की लागत से 14 सड़कों का पीएम ने किया वर्चुवल लोकार्पण

Mon, 11 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
PM virtually inaugurated 14 roads at a cost of Rs 65 crore
- सेमरियावां के कोहरियावां में कार्यक्रम का आयोजन, सांसद व विधायक रहे मौजूद
विज्ञापन

- पीएम मोदी का लोगों ने लाइव भाषण सुना
- भाजपा सरकार आज देश में सड़कों का जाल बिछा रही है : पीएम मोदी
संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां/संतकबीरनगर। जिले की 14 सड़कों का लोकार्पण रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुवल किया। इन सड़कों पर 64 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सड़कों के लोकार्पण के लिए सेमरियावां ब्लाॅक के कोहरियावां में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुना।
भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने आम जनता के साथ धोखा किया था। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण तक की सड़कें जर्जर हालत में थीं। कई गांवों का संपर्क मार्ग नहीं था। इसके बनवाने का बीड़ा पूर्व की सरकारों ने नहीं उठाया। कहा कि भाजपा की सरकार आज देश में सड़कों का जाल बिछा रही है। हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है। साथ ही छह और फोरलेन का निर्माण हो रहा है। आज लोगों को कही भी जाना है तो वह सड़कों से कम समय में गंतव्य तक पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका विकास हो रहा है। सभी जगहों पर सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। पीएम मोदी की नीतियों से जनता खुश है। अबकी फिर मोदी सरकार बनेगी। वहीं विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व की सरकार में गरीबों के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। भाजपा सरकार में गरीब बिना भेदभाव के जनकल्याण योजनाओं का लाभ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद व विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल लोकार्पण के बाद जिले की 14 सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह, अब्दुल अजीम, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राकेश पांडेय, एई अमित खरवार, जेई एक्सईएन आरईडी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।

इन सड़कों का लोकार्पण
1- 3.236 करोड़ की लागत से स्वीकृत 5 किलोमीटर पचपोखरी-सुघरामाफी मार्ग।
2- 3.23 करोड़ की लागत से 5 किमी लोहरौली-जंगलदशहर से मेलान खुर्द बुजुर्ग मार्ग।
3- 9.16 करोड़ की लागत से 8.50 किलोमीटर सेमरियावां-पिपरा मार्ग।
4- 5.63 करोड़ की लागत से 5.20 किलोमीटर एमआरडी सुपौली -गोइठहा मार्ग।
5- 4.89 करोड़ की लागत से 6.33 किलोमीटर के एमआरडी-सुपौली मार्ग।
6- 3.55 करोड़ की लागत से 6.50 किलोमीटर रामजानकी सोनाली-बलरामपुर मार्ग।
7- 3.55 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर बीएमसीटी चोरहा से पचदेउरा मार्ग।
8- 5.96 करोड़ की लागत से 7.20 किलोमीटर पचपोखरी वाया जूरी खुर्द लेडुआ से भदाह मार्ग।
9- 4.86 करोड़ की लागत से 6 किलोमीटर महुली से सिसवनिया मार्ग।
10- 4.06 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर के एमडी निरंजनपुर से कटार मिश्र मार्ग।
11- 5.74 करोड़ की लागत से 8.20 किलोमीटर परसहर में माझा खड़गपुर मार्ग।
12- 3.85 करोड़ की लागत से 5.35 किलोमीटर दुधारा से मदारपुर कोहरियावां मार्ग।
13- 3.45 करोड़ की लागत से 5 किमी काली जगदीशपुर से जमुनी खुर्द मार्ग।
14- 5.63 करोड़ की लागत से 7.80 किलोमीटर दानोकुइयां कथकपुरवा कानपारा पिड़वा पैड़ी हनुमानगंज मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed