{"_id":"65186693fbb6b63d960ea327","slug":"pledge-given-for-cleanliness-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-3631-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प
Sat, 30 Sep 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प
रोसयाबाजार। स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत शनिवार को बीडीओ पौली ने ब्लाॅक सभागार में मौजूद कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, तभी देश स्वच्छ दिखाई देगा। सरकार स्वच्छता के प्रति बेहद गंभीर है। आज हम सब संकल्प लें कि न गंदगी करेंगे न करने देगें, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। इस मौके पर दलसिंगार यादव, एपीओ अतुल जायसवाल, बृजेश यादव, राजेश यादव, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता की दिलाई गई शपथ
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सभागार में चेयरमैन जगत जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई। इसके साथ ही रविवार को वार्डों में एक घंटे तक श्रमदान करने की बात कहीं गई। इस दौरान चेयरमैन ने सभासदों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। बैठक में ईओ विनय कुमार मिश्र, गोरख यादव, सुनील प्रजापति, मोहम्मद असलम, ऋषि यादव, अवधेश चौरसिया, मुन्ना पांडेय,अमित कुमार आदि मौजूद रहे।