फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Please monitor checking static magistrates: IG

स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराएं चेकिंग : आईजी

Wed, 08 Feb 2017 12:09 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 08 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Please monitor checking static magistrates: IG
पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते आईजी जोन। - फोटो : अमर उजाला
आईजी मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को मगहर और कांटे में लगे बैरियर पर हो रही चेकिंग व्यवस्था की जांच की। जिसमें पाया कि पिछले पांच दिनों से यहां चेकिंग में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आईजी ने एसपी को निर्देश दिया है कि बैरियर पर ऐसी व्यवस्था कराएं कि कोई व्यक्ति बिना जांच के न निकल पाए। बाइक की डिग्गी की जांच जरूर हो। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सर्विलांस टीम की निगरानी में चेकिंग कराई जाए। 
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि संतकबीरनगर जिले के तीनों विधानसभाओं में तीन- तीन बैरियर नौ जगह लगाए गए हैं। कांटे और मगहर बैरियर पर चेकिंग की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं मिली और पांच दिनों में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। थानेवार बैरियर पर प्रतिदिन होने वाली कार्रवाई की समीक्षा करके एसपी आईजी कार्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे। समीक्षा में पाया कि चुनाव की अन्य तैयारियां संतोषजनक हैं। यहां अब तक 98 प्रतिशत असलहे जमा कराए जा चुके हैं और 200 असलहे स्क्रीनिंग कमेटी की अनुमति से जमा नहीं होने है। अवैध शराब की दिशा में अभी और कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। 107 और 116 सीआरपीपी में पाबंदी की कार्रवाई पूरी तरह जांच परख कर किए जाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


कहीं ऐसा न हो कि पुराने रिकॉर्ड के आधार पर किसी अशक्त और बीमार व्यक्ति को पाबंद कर दिया जाए। बलरनेबल गांवों में जहां साइलेंट कैप्चरिंग की संभावनाएं हो वहां सीओ चौपाल लगाएं और लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने का भरोसा दिलाएं। पुलिस कर्मी अब अपने हल्के गांवों के लोगों को विजिटिंग कार्ड देंगे,जिसमें संबंधित पुलिस कर्मी का नाम ,मोबाइल नंबर और एसपी,डीएएम और सीओ ,एसडीएम का भी नंबर उस पर अंकित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा ही और संबंधित पुलिस कर्मी से उसके रिश्ते अच्छे होंगे। यहां पैरामिलिट्री को ठहरने की समुचित व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया गया है। यहां 85 प्रतिशत बूथों पर पैरामिलिट्री और 15 प्रतिशत बूथों पर पीएसी के जवान लगाए जाएंगे। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। एक फरवरी तक गोरखपुर जोन के जिलों में अब तक दस हजार लोग गिरफ्तार किए जा चुके है, पांच लाख लीटर कच्ची शराब की बरामदगी हो चुुकी है।


जबकि यातायात चेकिंग के दौरान 70 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूला जा चुका है। 28 जिला बदर घोषित अपराधी गिरफ्तार करके जेल भेज जा चुके है और 94 प्रतिशत असलहे जमा कराए जा चुके हैं। 28 पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार हुए है और 700 लोगों पर गुंडा एक्ट और 180 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। नेपाल और बिहार की सीमा पर मतदान के दिन कड़ी चौकसी रहेगी। इसके लिए नेपाल और बिहार के आईजी, डीआईजी, डीएम और एसपी के साथ बैठक की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed