फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Playgrounds will be developed in 17 gram panchayats

17 ग्राम पंचायतों में विकसित होंगे खेल के मैदान

Thu, 14 Jul 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Playgrounds will be developed in 17 gram panchayats
17 ग्राम पंचायतों में विकसित होंगे खेल के मैदान
विज्ञापन

सीएम के 100 दिन के अभियान में ग्राम्य विकास विभाग ने इस कार्य को किया शामिल
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल मैदान और संसाधन मुहैया कराने की पहल शुरू हो गई है। जिले के 17 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। मनरेगा के बजट से इसे विकसित किया जाएगा। युवाओं को खेल के संसाधन भी मुहैया कराई जाएगी।
शासन की मंशा है कि ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारी जाए। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित करने और जरूरी संसाधन मुहैया कराने की योजना बनाई गई ह। ग्राम्य विकास विभाग ने सीएम के 100 दिन की कार्ययोजना में जिले के 17 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़या माफी में प्राथमिक विद्यालय के बगल एक एकड़ जमीन खेल मैदान के लिए चिह्नित की गई है। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के अमरहा पंचायत भवन के बगल में 101 एयर जमीन चिह्नित है। जसवल में जूनियर हाईस्कूल के बगल खेल मैदान के लिए 126 एयर जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के दुर्गजोत में खेल मैदान का जीर्णोद्घार कार्य होगा। जबकि सरफरा में खेल मैदान की जमीन उपलब्ध है। इसका समतलीकरण और जीर्णोद्घार कार्य होगा। बघौली ब्लॉक क्षेत्र के शिवबखरी में खेल मैदान की जमीन चिह्नित है। बिहारे, पैकवलिया और मदरहा में भी खेल मैदान के लिए जमीन चिह्नित है।

बेलहर कला ब्लॉक के सियाकटाई, कुसुरू खुर्द में खेल मैदान के लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है। हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र के सिरसी में खेल मैदान विकसित किया जाएगा। नाथनगर ब्लॉक के धायपोखर, पौली ब्लॉक के बगही और मटौली में भी खेल का मैदान बनाया जाएगा। खलीलाबाद ब्लॉक के नेहिया खुर्द और गड़सरपार में खेल का मैदान विकसित होगा। गड़सरपार में जमीन का चिन्हांकन नहीं हो पाया है। संवाद
...
कोट
खेल मैदान विकसित करने का कार्य ग्राम पंचायतें कराएंगी। बघौली ब्लॉक के बिहारे और नाथनगर के धायपोखर में कुछ कार्य कराया जा चुका है।
- सुदामा प्रसाद, डीडीओ/डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed