फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Play Holi with herbal colors, skin will remain safe

Sant Kabir Nagar News: हर्बल रंगाें से खेलें होली, त्वचा रहेगी सुरक्षित

Fri, 22 Mar 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Play Holi with herbal colors, skin will remain safe
- रंग गुलाल से सज गए बाजर, हर्बल रंगों की डिमांड अधिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। होली पर्व को लेकर रंग, गुलाल का बाजार सज गया है। इस बार हर्बल गुलाल के साथ इको फ्रेंडली रंगों की डिमांड है। दुकानदारों का कहना है कि हर्बल गुलाल की ज्यादा मांग है, लोग बढ़-चढ़ कर इन रंगों को खरीद रहे है।
बाजार में हर्बल गुलाल पीले, हरे, लाल, गुलाबी और केसरिया रंगों में मिल रहे हैं। बाजार में हर्बल गुलाल 100 से 500 रुपये तक बिक रहा है। दुकानदार सुनील कसौधन ने बताया कि बाजारों में 70 फीसदी हर्बल रंग बिक्री के लिए लाए गए हैं। अधिकतर दुकानदार भी अब इन्हीं रंगों को बेचने लगे हैं। शहर में इस बार करीब 30 क्विंटन से अधिक गुलाल बिक्री के लिए लाया गया है। दुकानदार बताते हैं कि हर्बल गुलाल में किसी भी प्रकार का कोई केमिकल नहीं होता है। हर्बल गुलाल शुद्ध रूप से वनस्पति से तैयार होता है। इससे चर्म रोग का डर भी नहीं रहता है।
विज्ञापन


ऐसे पहचानें रासायनिक हर्बल गुलाल
गुलाल खरीदते वक्त सुंघ कर देखें। अगर उसमें किसी केमिकल या पेट्रोल की गंध आती है तो उसे न खरीदें। किसी भी तरह की गंध उसमें मिली केमिकल की पहचान हो सकती है। जबकि आम तौर पर हर्बल रंगों में खुशबू होती है। अगर खुशबू न हो तो कोई गंध नहीं होता लेकिन ये केमिकल से अलग होती है। खरीदते समय थोड़ा सा गुलाल पानी में घोल कर देखें। अगर गुलाल पानी में नहीं घुलता है तो हो सकता है कि उसमें केमिकल हो। ऐसे गुलाल न खरीदें। साथ ही गुलाल खरीदते समय देख लें कि उसमें चमकीले कण न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


रासायनिक गुलाल त्वचा पर दुष्प्रभाव छोड़ते हैं
जिला अस्पताल के पूर्व चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि जिन्हें त्वचा में पहले से एलर्जी की समस्या, चेहरे पर दाग-धब्बे या फिर कील मुहासे हों, उनके लिए यह रसायन काफी नुकसानदायक है। जिनकी त्वचा में कोई दुष्प्रभाव नहीं है, उनको भी इस रासायनिक गुलाल के दुष्प्रभाव से बचना चाहिए। यह न सिर्फ आंखों को बल्कि हमारी त्वचा, हाथ-पैर, होठों पर दुष्प्रभाव डालता है। हर्बल या ऑर्गेनिक गुलाल में रासायनिक पदार्थ बहुत ही कम मात्रा में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed