फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Platelets are decreasing due to fever, dengue is not found in the test

Sant Kabir Nagar News: बुखार से कम हो रही है प्लेटलेट्स, जांच में डेंगू नहीं

Tue, 29 Apr 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Platelets are decreasing due to fever, dengue is not found in the test
संतकबीरनगर। बढ़ती गर्मी में लोगों को उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द और बुखार परेशान कर रहा है। इसकी वजह से जांच में प्लेटलेट्स भी कम निकल रहीं हैं। ऐसे मरीजों को डेंगू संदिग्ध मानकर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की मानें तो मरीजों की जांच में डेंगू नहीं निकल रहा है, लेकिन इनकी प्लेटलेट्स 60 से 70 हजार तक पहुंच जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1100 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें लगभग 90 मरीजों की जांच में प्लेटलेट्स कम आए। इन सभी मरीजों के ब्लड की जांच कराई गई। उसके अनुसार चिकित्सकों ने दवा लिखी। इसके साथ ही कुछ मरीजों को भर्ती होने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि इस समय बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर मरीजों में प्लेटलेट्स कम हो रहा है। जांच में डेंगू की पुष्टि तो नहीं हो रही है, लेकिन फिर भी इसे गंभीर मानकर इलाज किया जा रहा है। जब तक प्लेटलेट्स की दिक्कत ठीक नहीं हो जाती तब तक मरीजों का इलाज जरूरी है। इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed