फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Plans to run buses on rural routes are on hold.

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण रूटों पर बस चलाने की योजना ठंडे बस्ते में

Sun, 09 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Plans to run buses on rural routes are on hold.
संतकबीरनगर। ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम की बस चलाने की योजना ठंडे बस्ते में है। जिला मुख्यालय के आसपास के विभिन्न मार्गों पर परिवहन निगम की बस सेवा नहीं है। यात्रियों कोऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। शाम होने के बाद तो कई मार्गों पर ऑटो भी बंद हो जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर-खलीलाबाद के बीच मझंरिया से बनकटवा-कटका मार्ग तामेश्वरनाथ धाम को भी जोड़ता है। इस पर परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं है। लोग ऑटो के सहारे यात्रा करते हैं। ऑटो चालक सवारी भरने के बाद ही रवाना होते हैं। ऐसे काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

काली-जगदीशपुर मार्ग की स्थिति भी इसी प्रकार की है। इस मार्ग पर भी परिवहन निगम की बसें नहीं चलती है, जबकि नौरंगिया से सिकरी-मजगांवा मार्, पायलपार-भुअरिया मार्ग, बौरव्यास-मेंहदावल मार्ग पर परिवहन निगम की बस की सुविधा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed