फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Plan to run electric bus in the city in limbo

Sant Kabir Nagar News: शहर में इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना अधर में

Wed, 21 Aug 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Plan to run electric bus in the city in limbo
- छह माह पूर्व पालिका ने बनाई थी योजना
विज्ञापन

-शहर से मेंहदावल और धनघटा तक चलाई जानी हैं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पालिका प्रशासन ने शहर में इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना तैयार की थी। करीब छह माह पूर्व बनी इस योजना के तहत मेंहदावल बाईपास से धनघटा और मेंहदावल के लिए बसें चलनी थी, लेकिन अभी तक बसें खरीदी नहीं जा सकी हैं।
योजना के अनुसार बसें आठ घंटे के शिफ्ट में चलाई जानी थीं। अगर बसें चलती तो लोगों को सहूलियत मिलती और नगर पालिका की आय बढ़ती, लेकिन इस दिशा में विशेष प्रगति नहीं हो सकी है। हरेंद्र कुमार, कृष्ण चंद्र व अन्य ने कहा कि पालिका प्रशासन ने इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना तैयार की थी तो उम्मीद जगी थी कि लोकल रूटों पर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, लेकिन यह उम्मीद अब टूटने लगी है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि योजना को जल्द अमल में लाया जाएगा। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही बसों का संचालन शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed