{"_id":"667efe3429f339baa701293c","slug":"plan-to-build-electric-bus-and-multilevel-parking-lost-in-municipal-files-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116816-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पालिका की फाइलों में खोई इलेक्टि्रक बस और मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पालिका की फाइलों में खोई इलेक्टि्रक बस और मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना
Fri, 28 Jun 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
- पुरानी तहसील में बननी थी पार्किंग और मेंहदावल बाईपास से चलनी थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में इलेक्टि्रक बस और मल्टीलेबल पार्किंग बनाने की योजना थी। इलेक्टि्रक बस 24 घंटे तीन शिफ्टों में चलाया जाना था। वहीं पार्किंग के लिए सर्वे भी कराया गया था, लेकिन ये दोनों योजनाएं पालिका की फाइलों में दब गई हैं। हालांकि नगर पालिका का कहना है कि योजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी।
शहर को सेफ सिटी के तहत विकसित किया जा रहा है। मेंहदावल बाईपास पर फुटपाथ का निर्माण हो रहा है। साथ ही ओवरब्रिज की वाल पेटिंग भी हुई है। अभी और कार्य होने हैं। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने शहर से देहात क्षेत्र तक इलेक्टि्रक बस चलाने की योजना तैयार की थी। इसके तहत मेंहदावल बाईपास से धनघटा और मेंहदावल के लिए बसे चलनी थीं, जो तीन शिफ्टों में चलाई जानी थी। आठ-आठ शिफ्ट में बसों का संचालन होना था। इसे लेकर फरवरी माह में प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन योजना अधर में लटक गई है। अभी तक योजना अमल में नहीं आई है।
पार्किग बनने के लिए जमीन चिह्नित, पांच करोड़ रुपये का बजट था तैयार
नगर पालिका ने पुरानी तहसील की खाली पड़ी जमीन में मल्टीलेवल पार्किग बनाने की योजना तैयार की थी। इस पर कुल पांच करोड़ रुपये खर्च होने थे। यह चार मंजिला बनना था। इससे शहर में वाहन खड़ा करने की समस्या दूर होती। इसके लिए नगर पालिका ने सर्वे भी कराया था और जमीन हस्तातंरित करने के लिए प्रशासन को पत्र भी भेजा था लेकिन अभी तक यह योजना अमल में नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
लोगों की उम्मीदों को लगा झटका
शहर में बंजरिया निवासी विनोद यादव, राजेश कुमार, गोला बाजार निवासी विवेक छापड़िया ने बताया कि शहर में मल्टीलेवल पार्किंग बननी थी। इसे लेकर काफी उत्साह था। इसके बनने से शहर में वाहन पार्किंग की समस्या दूर होती। वहीं इलेक्टि्रक बस चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलती, लेकिन लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। शहरवासियों का कहना है कि नगर पालिका ने इस ओर ध्यान देना चाहिए।
इलेक्टि्रक बस चलाने की योजना है। इसके लिए नगर विकास को प्रस्ताव भेजा गया है। मल्टीलेवल पार्किंग के लिए डीएम के जरिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। इस मामले में फिर से पैरवी की जाएगी ताकि दोनों योजनाओं की स्वीकृति मिल सके।
- जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद