{"_id":"68ebf7b102d41384530ef1b4","slug":"pintu-chaudhary-of-chauri-chaura-won-the-five-kilometer-race-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139717-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांच किलोमीटर दौड़ में चौरीचौरा के पिंटू चौधरी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांच किलोमीटर दौड़ में चौरीचौरा के पिंटू चौधरी ने मारी बाजी
Mon, 13 Oct 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
पारा में आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत करते हुए सांसद लक्ष्मीकांत नि
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के पारा चौराहे पर रविवार को ओमकार यादव के निर्देशन में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में दूर-दराज के 300 प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा निवासी पिंटू चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद और विशिष्ट अतिथि प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष राममिलन यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल प्रतियोगिता में मौजूद प्रतिभागियों ने रखे गए लक्ष्य 5 किलोमीटर की दौड़ में गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा के पिंटू चौधरी ने पहला स्थान पाया। वहीं खलीलाबाद के अनुज यादव को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बस्ती के आलोक राजभर को तीसरे स्थान पर रहे।
प्रथम स्थान पाने वाले को शील्ड के साथ 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 3100 व तृतीय स्थान पाने वाले को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।