फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Piles of garbage at the crossroads of Usra Shaheed village, movement difficult

Sant Kabir Nagar News: उसरा शहीद गांव के चौराहे पर गंदगी का अंबार, आवाजाही दुश्वार

Sun, 03 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage at the crossroads of Usra Shaheed village, movement difficult
सेमरियावां ब्लाॅक के गेट के पास लगा गंदगी का अंबार।
सेमरियावां। ब्लाॅक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान बेकार साबित हो सकता है। एडीओ पंचायत कार्यालय की ओर से सफाईकर्मियों से रोस्टर लगाकर गांव गांव सफाई कराई गई, लेकिन अभियान का असर नही दिख रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में सवाल है कि जब अभियान में साफ सफाई नही की गई तो बीमारियों के रोकथाम कैसे हो पाएगी। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत उसरा शहीद की गली मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा है। जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गांवों में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। गांव की गली मोहल्लों में और कस्बा व चौराहे पर बेहतर सफाई व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया गया। गांव की गलियों में गंदगी व चौराहे पर गंदगी जस की तस है। गांव गांव गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे अभियान बेअसर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरशाद अहमद, तनवीर चौधरी, वसीम अहमद, संतोष कुमार आदि ने बताया कि ब्लाॅक गेट के सामने गांव बीएमसीटी मार्ग के किनारे कचड़ा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यही हाल सभी गावों में है। गांवों में गंदगी का अंबार लगा है। गांव में गंदगी की वजह संक्रमित बीमारी फैलने की आशंका है। ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतों में 183 राजस्व गांव हैं। ब्लाॅक के सामने यह हाल है तो गांव की क्या हाल होगी, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिकारी सब कुछ जानकर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed