{"_id":"9fc2794f1af9bff425fddb30372e5f7d","slug":"petrol-pump-salesman-beating-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सेल्समैन की पिटाई, फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के सेल्समैन की पिटाई, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसहर गांव निवासी कमलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि श्री साई श्याम फिलिंग स्टेशन उनके छोटे भाई शैलेश उपाध्याय के नाम से राम जानकी मार्ग पर है।
आरोप था कि रात में लगभग 10.30 बजे क्षेत्र के बेलदारीजोत निवासी विनय सिंह और कोहलवा गांव के उमेश यादव पेट्रोप पंप पर पहुंचे। उस समय पंप पर सेल्स मैन गोलू उर्फ विपुल उपाध्याय थे।
आरोप है कि शराब के नशे में धुत दोनो लोगों ने सेल्स मैन से गाड़ी में डीजल डालने को कहा जिस पर सेल्स मैन ने काफी रात होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया।
लोग सैल्समैन को पकड़ लिए और उसकी कनपटी पर असलहा सटा कर जबरन कार में तेल डलवाएं। तेल का दाम 1255 रुपये जब सेल्समैन ने मांगा तो असलहा की बट से मारकर उसे घायल कर दिए।
विज्ञापन
शोर मचाए जाने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे तो लोग गाड़ी के साथ भागने लगे । इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके बाद दोनो फायरिंग करते हुए भाग निकले।
पंप पर खड़ी की गई एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले की गांव वालों के जरिए पकड़ा गया बदमाश भी भाग निकला था।
बदमाशों की कार को कब्जे में लिया गया है। इस मामले में विनय सिंह और उमेश यादव के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।