{"_id":"69ecfa17fe948f7a9000cc1f","slug":"petrol-and-diesel-shortage-persiststwo-petrol-pumps-in-pauli-run-dry-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149653-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकरार...पौली में दो पेट्रोल पंप ड्राई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकरार...पौली में दो पेट्रोल पंप ड्राई
विज्ञापन
बंद पेट्रोल पंप खरचा
संकबीरनगर/ मेंहदावल। पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन के दावों के बावजूद आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
मेंहदावल कस्बे में पांच पंप हैं। इसमें एक पर डीजल नहीं है। इसी तरह खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास स्थित एक पंप पर भी डीजल नहीं है। पौली में दो पेट्रोल पंप ड्राई हैं। मेंहदावल से नंदौर मार्ग पर स्थित एक पंप पर जहां डीजल नहीं है, वहीं दूसरे पंप पर पेट्रोल न होने की सूचना है। इससे लोग परेशान हैं।
इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात एक पंप पर मारपीट भी हो गई। पेट्रोल पंपों पर डीजल तथा पेट्रोल का अभाव अब विवाद का कारण बनता जा रहा है। भीड़ इस कदर हो जा रही है कि उपभोक्ता आपस में ही विवाद कर दे रहे हैं। कुल मिलाकर हालात सुधर नहीं पा रहे हैं। कहीं न कहीं पंप पर डीजल या पेट्रोल की कमी सामने आ रही है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
पौली में भी तेल के लिए लोग परेशान
रोसयाबाजार। पेट्रोल पंपों पर तेल की दिक्कत है। पौली में दो पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल नहीं है। लोग परेशान हो रहे हैं। नरसिंह प्रजापति शिव कुमार, जितेंद्र, लल्लन प्रसाद यादव ओमकार अच्छेलाल निषाद हीरा लाल राकेश कुमार देवीचरन सुभाष दीनानाथ, धन्नजय, अमित कुमार आदि ने बताया कि दो दिन से दुलहापार में पेट्रोल नहीं है, जबकि आज डीजल मिल रहा है, लेकिन कभी कभी तेल न मिलने से परेशानी बढ़ जाती है। शादी में लोगों को आने-जाने में तेल की जरूरत पड़ती है न मिलने पर परेशानी होती है।