{"_id":"63b857f626ff25444420595d","slug":"permission-sought-to-give-kidney-for-the-life-of-loved-ones-khalilabad-news-gkp463437451","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अपनों की जिंदगी के लिए किडनी देने की मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अपनों की जिंदगी के लिए किडनी देने की मांगी अनुमति
विज्ञापन
किडनी देने के लिए अनुमति मांगने कलेक्ट्रेट में डीएम प्रेम रंजन सिंह के पास पहुंचीं ज्योति।
- फोटो : KHALILABAD
अपनों की जिंदगी के लिए किडनी देने की मांगी अनुमति
एक महिला बहनोई तो दूसरी सिपाही पति को देना चाहती है किडनी
डीएम ने सीएमओ को पत्रावली तैयार कराने के दिए निर्देश
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह शुक्रवार को कार्यालय में समस्या सुन रहे थे। उसी दौरान दो प्रकरण ऐसा पहुंचे, जिसमें अपनों को किडनी देने के लिए डीएम से अनुमति की मांगी। डीएम ने सीएमओ को दोनों प्रकरणों की अलग-अलग पत्रावली तैयार कराने के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के सियरा सांथा के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुमताज की साली सलीमुन्निशा पत्नी नवी सरवर डीएम के समक्ष उपस्थित हुईं। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई की दोनों किडनी खराब हो गई है। उनकी जिंदगी बचाने के लिए वह अपनी एक किडनी देना चाहती हैं। जबकि ज्योति ने बताया कि 22 वर्षीय पति सिद्धार्थनगर जिले में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है। पति का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। उसने कोर्ट मैरिज शादी एक जून 2018 को की है। डीएम को कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र भी दिखाया।
महिला ने डीएम से पति को किडनी देने की अनुमति मांगी। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि दोनों मामले में पत्रावली तैयार करने के निर्देश सीएमओ को दिए गए हैं। दोनों प्रकरणों में किडनी देने की अनुमति दी जाएगी।