फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Periodic training of teachers is necessary to improve education

Sant Kabir Nagar News: शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण जरूरी

Tue, 12 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Periodic training of teachers is necessary to improve education
सांथा/मेंहदावल। शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण जरूरी है। शिक्षकों का प्रशिक्षण अच्छा होने पर ही छात्रों के सीखने के अनुभव में वृद्धि होगी और छात्रों की सहभागिता बढ़ेगी।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को बीआरसी सभागार में शुरू बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण शिविर में बीईओ गरिमा यादव ने कही। उन्होंने कहा कि आप सभी ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करें। प्रशिक्षण को निर्धारित समय में पूरा कराने व प्रशिक्षण के उद्देश्यों को विद्यालय के शिक्षकों तक पहुंचाने का दायित्व संदर्भदाताओं पर है। संदर्भदताओं से कक्षा तीन में चलने वाली एनसीईआरटी गणित मेला पुस्तक पर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा किया और पुस्तक वीणा -1 और गणित मेला से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भाषा व गणित विषय को सीखने की प्रक्रिया सरल बनाने और सीखने में रुचि बनाए रखने के उद्देश्य से ही ब्लॉक के सभी शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम चरण में दो बैच के प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है। दोनों बैच में 50-50 प्रशिक्षु शिक्षकों को रखा गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वेद प्रकाश, धनंजय कुमार अग्रहरि, विवेक कुमार पाण्डेय, देवानंद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed