फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Performed by villagers

गांव वालों ने प्रदर्शन किया

Tue, 02 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Tue, 02 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 लोहिया समग्र गांव सकरैचा के शेष नाथ, रामदयाल, मेघनाथ यादव, संजय, रामप्यारे, राहुल, राजू यादव, सोनू  यादव, विजय नाथ यादव, शैलेश कमार यादव, रामगोपाल, राकेश, बसंत, हरिनारायण  ने बताया कि पूर्व प्रधान के प्रभाव में जांच टीम पुरानी सूची की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 वर्तमान ग्राम प्रधान  द्वारा दी गई सूची को नजर अंदाज किया जा रहा है। जांच में जांच अधिकारी को  पूर्व प्रधान व उनके समर्थक भ्रमित करके जिनके पास पक्का मकान, ट्रैक्टर  ट्राली, चार पहिया वाहन है। उसके जगह पर छप्पर दिखाकर लोहिया आवास लेने के  फिराक में है।
विज्ञापन

  इस संबंध में पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव का कहना कि जो  आरोप लगाया जा रहा है। वह बेबुनियाद है। उनके कार्यकाल में जो सूची बनी थी  उससे अधिकारी जांच कर रहे है। तो इसमे उनका क्या दोष है। जो पात्र होगे  उन्हें आवास मिलेगा। जो पात्र नहीं होगे उन्हें आवास नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया आवास विवाद नहीं थम रहा है
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के लोहिया समग्र गांव सकरैचा में सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम धनघटा हरीराम यादव, जिला उद्यान अधिकारी अशर्फीलाल व पीडब्लूडी के अवर अभियंता ने महुली एसओं के साथ लोहिया आवास के पात्र लाभार्थी का आकलन के लिए गांव पहुंचे।
 जांच के दौरान पूर्व प्रधान द्वारा दी गई 52 लोगों की सूची की जांच होने से नाराज वर्तमान ग्राम प्रधान अपने समर्थकों के साथ नाराज होकर चले गए।
  लोहिया समग्र गांव सकरैचा के पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव ने लोहिया आवास के 52 पात्र लाभार्थीयों की सूची बनाई गई थी। जबकि वर्तमान ग्राम प्रधान रूमा देवी ने 42 लोहिया आवास के पात्र व्यक्तियों की सूची भेजी थी।
 सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यी जांच टीम में एसडीएम धनघटा हरीराम यादव, जिला उद्यान अधिकारी अशरर्फी लाल व पीडब्डूडी के अवर अभियंता ने गांव में पूर्व प्रधान द्वारा उपलब्ध कराई गई 52 लाभार्थियों की सूची की जांच किया। जिसमें ज्यादतर लोगों के पास मकान, चार पहिया गाड़ी, ट्रैक्टर आदि मौजूद मिला।

 पूर्व प्रधान द्वारा दी गई सूची की जांच होने से नाराज ग्राम प्रधान के पति अपने समर्थकों के साथ वहा से चले गए। एसडीएम हरीराम यादव ने बताया कि जांच कर ली गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed