फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Performed by the villagers

गांववालों ने प्रदर्शन किया

Mon, 04 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 04 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Performed by the villagers
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सैथवलिया सुटेहरा में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में राशन की दुकान को आवंटन न होने पर नाराज गांववालों ने ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। गांववालों ने कहा कि राशन की दुकान के लिए कोटेदार का चयन गांव की खुली बैठक में न कर गुपचुप व फर्जी तरीके से की गई तो डीएम के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे पूर्व प्रधान वाजिद अली, पारसनाथ,  धर्मराज, अब्दुल कयूम, पूर्व बीडीसी अली अहमद, बीडीसी राम दुलारे, कौसर अली, किसमत अली, अफजाल अहमद, मो मुस्तकीम, लियाकत अली, राम प्रकाश, राम लल्लन, संदीप कुमार, बशीर अहमद, विजय कुमार, सुखराम, विद्यावती देवी, मुराती, मीरादेवी आदि ने बताया कि एसडीएम खलीलाबाद के आदेशानुसार निर्धारित चार अप्रैल को ग्राम पंचायत में खुली बैठक कर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित राशन की दुकान के लिए कोटेदार का चयन किया जाना था।
विज्ञापन

 सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार गांव मेें खुली बैठक करने पहुंचे। खुली बैठक में सिर्फ सीमादेवी पत्नी बहादुर प्रसाद ने राशन दुकान के लिए आवेदन किया। ग्राम प्रधान खुली बैठक में उपस्थिति नही हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार ने गांववालों को बताया कि ग्राम प्रधान का स्वास्थ्य ठीक न रहने का पत्र दिया गया है। ग्राम प्रधान के बैठक में उपस्थित न रहने से खुली बैठक का कार्रवाई पूरी नही की सकती है। गांववाले नाराज होकर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर मिलीभगत व लीपापोती का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। गांव वालों का कहना था कि बैठक टालने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी कोटे की दुकान का चयन बंद कमरे में अपनी मर्जी से करने के फिराक में हैं। जो किसी भी कीमत पर होने नही दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
राशन की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक करने का निर्देश दिए गए हैं। दुकान का आवंटन का चयन खुली बैठक में पूरी परादर्शिता के साथ होना है। सैथवलिया सुेटहरा में ग्राम प्रधान ने अस्वस्थ होन का पत्र दिया है। जिससे दुकान आवंटन नही हो पाई है। बैठक की अगली तिथि जल्द ही तय कर दी जाएगी।
 मैनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ पंचायत सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed