{"_id":"57f690de4f1c1b666d26fff8","slug":"performance-of-teachers-at-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया वेतन समेत कई मांगों को लेकर गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में 72825 शिक्षक भर्ती में संतकबीरनगर जनपद में आठ सौ शिक्षकों की नियुक्ति एक वर्ष पूर्व हुई थी। शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद लगभग छह माह से वेतन निर्गत किया जा रहा है। उसके पूर्व के कई महीनों का वेतन बकाया है। बकाया वेतन देने में विभाग द्वारा आनाकानी की जा रही है। शिक्षक लगातार विभाग का चक्कर लगा रहे है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बाहरी जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 126 शिक्षकों को जनपद में आए हुए एक माह से ऊपर होने जा रहा है। लेकिन, उन्हें विद्यालय आवंटित नहीं किया जा रहा है। विभागीय लोग विद्यालय आवंटन में आनाकानी कर रहे है। आवंटन न होने की दशा में कई विद्यालयों पर पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।
तीन साल की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों की पदोन्नति निर्धारित तिथि के अंदर कर ली जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, मंत्री जयराम वर्मा, केसी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।