{"_id":"578680b74f1c1b3f4113e01a","slug":"performance-against-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा पर्यवेेक्षकों के सामने राज्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा पर्यवेेक्षकों के सामने राज्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
sant kabir nagar
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर पहुंचकर लोगों राज्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशी के नामों पर कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए पर्यवेक्षक एमएलसी राजेश यादव एवं एमएलसी हीरालाल यादव बुधवार को खलीलाबाद पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के कुछ लोगों ने स्थानीय विधायक व राज्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पर्यवेक्षक को ज्ञापन देकर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने की मांग की।
मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के जयहिंद जायसवाल, बाबूनंद यादव समेत अन्य का आरोप था कि क्षेत्र के विधायक ने क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं किया है। सभी सड़कें खस्ताहाल हैं। लोगों को आने जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। नंदौर-खलीलाबाद मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिसके लिए कई बार क्षेत्रीय विधायक से कहा गया, पर विधायक ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। विधायक ने सिर्फ जातिवाद को बढ़ावा दिया है। लोगों ने इस दौरान नारेबाजी भी की।
मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर काफी देर तक पार्टी कार्यालय पर गहमागहमी का माहौल कायम रहा। पर्यवेक्षकों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को देने की बात कही। जिस पर लोग शांत हुए। पर्यवेक्षक हीरालाल यादव ने कहा कि प्रदर्शन जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग आए थे। उनका ज्ञापन लिया गया है। पार्टी नेतृत्व को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने विधान सभा वार कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में पार्टी प्रत्याशी के चयन को लेकर बातचीत की और उनकी राय ली।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक राजेश यादव और हीरालाल यादव ने कहा कि विधान सभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत की गई है। वे लोग गांवों में जाएंगे और वहां पर लोगों से राय लेंगे। इसके बाद ही प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। उम्मीद है कि नवंबर तक प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
इस अवसर पर राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व सांसद भालचंद यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव, सपा नेता जयराम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, खलीलाबाद सपा प्रत्याशी सुबोध यादव, वेद प्रकाश यादव, महासचिव जावेद खान, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, रमेश यादव, लोरिक यादव, रामआशीष यादव, इंदल यादव, रामदरश यादव, केडी यादव, नित्यानंद यादव, प्रमुख मनोज राय, संजय यादव, प्रमुख शिवनाथ यादव, राममिलन यादव समेत अन्य सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।