फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People wandered around for cash

रकम के लिए इधर-उधर भटकते रहे लोग 

Sun, 18 Dec 2016 11:27 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 18 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
People wandered around for cash
खलीलाबाद में एसबीआई की मुख्य शाखा के दोनों एटीएम बंद मिले। - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के 40वें दिन भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए। रविवार को गांव से लेकर नगर तक कहीं भी एटीएम खुले नहीं मिले। ऐसे में लोग एक रकम की आस में एक एटीएम से दूसरे एटीएम की ओर भागते दिखे। वहीं सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण रविवार को शहर में स्थित एसबीआई की कृषि शाखा खुली और यहां लेनदेन हआ। 
विज्ञापन


रविवार को बैंकों में बंदी थी। जबकि साप्ताहिक बंदी सोमवार को होने के कारण स्टेट बैंक की कृषि शाखा खुली रही, जहां लोगों ने लेन देन किया। यहां सुबह से ही बैंक में खातेदारों की भीड़ लग गई थी। जिन उपभोक्ताओं का खाता इस बैंक में था, उन्हें तो रुपये मिल गए, लेकिन अन्य बैंक बंद रहे, जिससे अन्य बैंकों के उपभोक्ता भटकते नजर आए। खलीलाबाद में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, स्टेट बैंक कृषि शाखा, स्टेट बैंक के विकास भवन शाखा, बैैंक आफ इंडिया, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक, बैक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैैैकों के एटीएम का ताला नहीं खुला। लोगों को दिनभर भटकने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। सोमवार को बैक खुलेंगे लेकिन कैश यदि बैंकों में नहीं उपलब्ध रहा तो दिक्कत और बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन


लीड बैंक के मैनेजर केजी तिवारी ने बताया कि कि बैँंकों के पास कैश उपलब्ध नहीं होने से एटीएम में पैसा नहीं डाला जा सका। सोमवार को कैश मिलने की उम्मीद है। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि लगातार चार दिनों तक कैश नहीं मिलने से उनकी सभी 51 शाखाएं कैश से खाली रहीं। जिसकी वजह से कई जगह हंगामा, सड़क जाम और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार तक किए जाने की शिकायतें मिलीं। सोमवार की सुबह कैश मिलने का भरोसा मिला है। दोपहर तक सभी शाखाओं पर पांच-पांच लाख रुपये पहुंचवा दिया जाएगा। जनता से अपील है कि वह धैर्य बनाए रखे और डिमांड के बावजूद कैश नहीं मिलने की वजह से बैंक कर्मियों को भी हो रही परेशानी को समझंे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed