फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People throwing garbage anywhere,

कहीं भी फेंक दे रहे लोग कूड़ा, संक्रामक रोग फैलने की आशंका

Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
People throwing garbage anywhere,
शहर के पठान टोले के पास पसरा कूड़ा। - फोटो : KHALILABAD
कहीं भी फेंक दे रहे लोग कूड़ा, संक्रामक रोग फैलने की आशंका
विज्ञापन

घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठप, पालिका प्रशासन नहीं कर पाया निस्तारण की व्यवस्था
संतकबीरनगर। शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठप हो गई है। लोग घरों का कूड़ा कहीं भी फेंक दे रहे हैं। इससे जगह-जगह कूड़ा फैला है। इससे संक्रामक रोग के फैलने की आशंका है। नगर पालिका प्रशासन अब तक कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं कर सका है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में करीब एक लाख की आबादी रहती है। इसमें सीमा विस्तार की 16 ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं। प्रतिदिन 25 टन कूड़ा घरों से निकलता है। पूर्व में शहर में सफाई कर्मियों की टीमें घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करती थीं। कई महीने तक यह व्यवस्था लागू रही। इससे लोगों को राहत मिली थी। लॉकडाउन में यह व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद लोग घरों का कूड़ा सड़क पर फेंक देते हैं। कूड़ा उठाकर नगर पालिका कर्मी ले जाते हैं, लेकिन निस्तारण का इंतजाम न होने से हाईवे के किनारे खाली जमीन पर गिरा देते हैं। बारिश के चलते कूड़ा सड़ रहे हैं। इससे दुर्गंध उठ रही है। अंसार टोला, गोला बाजार, नेदुला बाईपास पर जगह-जगह कूड़ा दिख जाएगा। हाईवे के किनारे कूड़ा स्थल पर पशुओं का बसेरा हो गया है। इससे गंदगी और बढ़ गई है। शहर निवासी दुर्गेश मौर्य, अब्दुल्लाह आदि ने कहा कि घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था फिर शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई जरूरी
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि गंदगी से संक्रामक बीमारी हो सकती हैं। इससे बचने के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। लोगों को ताजा भोजन और स्वच्छ पानी का सेवन करना चाहिए।
...
कोट
कूड़ा निस्तारण संयंत्र की स्थापना के लिए प्रयास जारी है। तीन एकड़ से अधिक जमीन की जरूरत है। फिलहाल कूड़ा निस्तारण के लिए छोटे-छोटे उपायों पर कार्य हो रहा है।

-श्यामसुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका
..
सफाई कर्मियों को निर्धारित स्थान पर कूड़ा रखने के निर्देश दिए गए हैं। जगह-जगह कूड़ा पात्र रखे गए हैं। शहर वासियों से आग्रह है कि कूड़ा इधर-उधर न फेंके। घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी।
-सुरेश मौर्य, ईओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed