फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People stand under the open sky and wait for vehicles

Sant Kabir Nagar News: खुले आसमान तले खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते है लोग

Fri, 21 Mar 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
People stand under the open sky and wait for vehicles
संतकबीरनगर। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन जिला मुख्यालय पर विभिन्न स्थानों पर बने वाहन स्टैंडों पर न तो छाजन के इंतजाम किए गए हैं और न ही पीने के पानी की व्यवस्था ही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़नी तय है।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न स्थानों को आने-जाने के लिए वाहन स्टैंड बनाए गए हैं। इनमें विधियानी मोड़, मेंहदावल बाईपास, बंजरिया, बैंक चौराहा के आगे सहित विभिन्न स्थान शामिल हैं। यहां पर न तो यात्रियों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है और न ही कहीं पर शेड लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को धूप में खड़े होकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्री खुले आसमान के तले खड़े होकर वाहनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। अभी आगे गर्मी और बढ़ेगी तो यात्रियों की परेशानी में इजाफा होना तय माना जा रहा है, लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने कोई इंतजाम करने की जहमत गवारा नहीं की है। यात्री अमित कुमार, राम अजोर आदि ने बताया कि वाहन स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से वाहन स्टैंडों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

0000000000000000
नए ब्लॉक के पास वाहन स्टैंड अधूरा
शहर के नए ब्लॉक के पास वाहन स्टैंड बनाया जा रहा है, ताकि मेंहदावल की तरफ से आने-जाने वाहन खड़ा हो सके, लेकिन अब तक यह वाहन स्टैंड अधूरा पड़ा है। इसकी वजह से चालक मेंहदावल बाईपास के करीब वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इस क्षेत्र के निवासी राहुल कुमार, सुभाष आदि ने कहा कि वाहन स्टैंड को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
वाहन स्टैंडों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। ब्लॉक के पास वाहन स्टैंड जल्द ही पूरा हो जाएगा।
अवधेश कुमार- ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed