फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people reached temples

बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
people reached temples
तामेश्वरनाथ में जल चढ़ाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सरयू, कुआनो आदि से आधी रात के बाद पहुंचे कांवड़ियों ने अलसुबह से बोल बम के नारों के साथ ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में उमड़ने लगी। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। वहीं मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


 सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर पर आना शुरू हो गया। भोर होते ही तामेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित पोखरे में श्रद्धालु जल भर कर पूजा करने लगे। पूजा करने के बाद जल भरकर मंदिर के सामने बने प्रवेश द्वार पर घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भगवान शिव को जलाभिषेक कर मनवांक्षित फल मांगा। मंदिर के व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य ब्रह्मशंकर भारती ने बताया कि सावन का दूूसरा सोमवार था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से भी जल भरकर शिवालय पर चढ़ाया। इसके अलावा कांवड़िए भी भारी संख्या में जल चढ़ाने के लिए पहुंचे।  
विज्ञापन


हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भगता के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पर भी काफी संख्या में भक्तों ने भोले बाबा पर जल चढ़ाया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा के आमी के तट पर स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार कोपिया के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसी तरह से हैंसर के हैंहेश्वरनाथ, धनघटा के दानीनाथ मंदिर और पौली के कंकड़ेश्वरनाथ और बिड़हर घाट स्थित शिव मंदिर और बेलहरकला के सेहुआनाथ शिवमंदिर, भितरी टोला स्थित शिवमंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed