{"_id":"6067631e8ebc3e590a005121","slug":"people-not-obey-corona-protocal-khalilabad-news-gkp3905974149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा कोरोना पर नहीं हो रहा नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा कोरोना पर नहीं हो रहा नियमों का पालन
विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर बिना मास्क लगा कर सड़क पर चलते लोग।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
बढ़ रहा कोरोना पर नहीं हो रहा नियमों का पालन
जिले में लगातार मिल रहे पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 80
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। प्रतिदिन जांच में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 22 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसको लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, लेकिन लोग बेपरवाह बने हुए हैं। स्थिति यह है कि शहर से लेकर गांव तक लोग बगैर मास्क के खुलेआम घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता कहीं नहीं दिख रहा है। यही स्थिति रही तो हालात बिगड़ सकते हैं।
पिछले 11 दिनों से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वर्तमान में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 80 पहुंच गई है। इसको लेकर सरकार ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले में कहीं पर भी कोरोना का भय नहीं दिख रहा है। लोग बगैर मास्क के खुलेआम घूम रहे हैं। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खलीलाबाद शहर के गोलाबाजार, बैंक चौराहा, बरदहिया बाजार, शुगर मिल चौराहा, मेंहदावल बाईपास पर बगैर मास्क के लोग दिखाई पड़ रहे हैं। यही नहीं भीड़-भाड़ भी बनी हुई है। इसके बाद भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेदार निभाने वाले आंख मूंदे हुए हैं। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लोग मास्क लगाकर ही बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें। जो लोग बाहर से आ रहे हैं वे लोग कोरोना की जांच जरूर करा लें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुुरक्षित रहने दें।