{"_id":"68c5b38d3a8b4ba033087997","slug":"people-got-angry-due-to-power-cuts-in-the-scorching-heat-and-came-out-on-the-streets-then-they-got-supply-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-138363-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी में बिजली कटाैती से उबाल सड़क पर उतरे लोग तो मिली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी में बिजली कटाैती से उबाल सड़क पर उतरे लोग तो मिली आपूर्ति
Sat, 13 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर बिजली न रहने के दौरान लगी भीड़
संतकबीरनगर। लगातार हो रही बिजली कटौती से जहां उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं शुक्रवार को सुबह नौ बजे जनता मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग के नीचे की केबिल में ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
काफी प्रयास के बाद एक तरफ की केबिल ठीक की गई, लेकिन दूसरे तरफ की केबिल ब्लास्ट हो जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दिनभर गर्मी से परेशान उपभोक्ता रात करीब नौ बजे सड़क पर उतर गए। इसके बाद हरकत में आए विद्युत निगम ने आनन-फानन में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई, तब जाकर लोग शांत हुए।
खलीलाबाद विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ टाउन टू 11 केवी फीडर जनता मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग की अंडरग्राउंड केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे हुए फाल्ट को ढूंढने में बिजली कर्मियों को कई घंटे लग गए। इसके बाद बिजली कर्मियों ने गड़बड़ी दूर करने के लिए प्रयास शुरू किया। एक तरफ की केबिल को ठीक किया गया, लेकिन दूसरे तरफ की केबिल भी क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस बीच पूरे दिन उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
पंखा, कूलर बेकार हो जाने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे दिया और रात्रि करीब नौ बजे नेहरू चौक के पास बड़ी संख्या में उपभोक्ता सड़क पर उतर आए और आक्रोश जताया।
उपभोक्ता इंद्रशेखर सिंह, राजकुमार, आनंद आदि ने बताया कि दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। उम्मीद थी कि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन रात तक बिजली नहीं आई। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
उपभोक्ताओं के सड़क पर उतरने की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में आजाद चौक के पास नया केबिल लगाकर वैकल्पिक रूप से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद उपभोक्ता शांत हुए।
इधर बिजली कर्मियों का कहना है कि गड़बड़ी रेलवे क्राॅसिंग के नीचे से गई केबिल में होने से कार्य में दिक्कत आ रही है। इसके लिए रेलवे से अनुमति लेना जरूरी है। फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि गड़बड़ी दूर हो जाए।