{"_id":"57bddd9d4f1c1b8811d4f0b0","slug":"people-get-angry-less-grain-bkauli-art","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम अनाज मिलने पर गुस्साए बकौली कला के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम अनाज मिलने पर गुस्साए बकौली कला के लोग
sant kabir nagar
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बकौली के लोग ने कम अनाज मिलने की शिकायत लेकर तहसील पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर क्षेत्र के बकौली कला गांव में बुधवार को राशन वितरण के दौरान कोटेदार पर कम राशन देने और अधिक रकम लेने का आरोप लगाते हुए कार्ड धारक ने हंगामा किया। कोटेदार और गांव के लोगों के बीच हुई हाथापाई के दौरान तीन लोगों का राशन कार्ड फट गया। मामला बढ़ता देख उपभोक्ताओं ने तहसील पर आकर इसकी शिकायत एसडीएम और सप्लाई इंसपेक्टर से की। एसडीएम ने जांच करने का सप्लाई इंसपेक्टर को निर्देशित किया, तब जाकर गांव के लोग शांत हुए।
कुरमौल गांव निवासी अर्जुन, दुर्गबिजय यादव, देवमन, रामसिंह , तीर्थराज, शमशाद आदि का आरोप था कि उनके गांव के कोटेदार की तबियत खराब होने के कारण उनका गांव बकौली कला के कोटे की दुकान से समबद्व किया गया है। बुधवार को बकौली के कोटेदार राशन का वितरण कर रहे थे।
आरोप है कि पांच यूनिट की जगह चार यूनिट अनाज दे रहे थे और निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये ले रहे थे। विरोध करने पर कोटेदार ने अर्जुन, अशफाक, शमशाद का राशन कार्ड फाड़ डाला। इससे नाराज कुरमौल गांव के लोग अनाज लेना बंद कर दिया और हंगामा करते हुए तहसील पहुंच गए। तहसील पर पहले सप्लाई इंस्पेक्टर संतलाल को घेर कर समस्या बताई। उसके बाद एसडीएम राम अभिलाश से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
एसडीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर नाथनगर आलोक श्रीवास्तव को इसकी जांच करके जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया। दूसरी तरफ कोटेदार गुडडू ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कुछ लोग बगैर कार्ड के राशन लेना चाहते थे, न देने पर गांव वालों को भड़का कर बवाल करा दिया।