फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People bolck road, police release aasu gas gole

पुलिस ने भांजी लाठियां और छोड़े आंसू गैस के गोले

Wed, 07 Aug 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
People bolck road, police release aasu gas gole
सड़क पर शव रख कर नंदौर रूघौली मार्ग के मझरिया पठान गांव के पास रोड जाम करते गांव के लोग। - फोटो : KHALILABAD
तीन घंटे तक शव रखकर किया सड़क जाम
विज्ञापन

- बखिरा-रुधौली मार्ग पर सुबह पांच बजे लगा दिया जाम
- मारपीट के दौरान हुई थी युवक की मौत
- भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। बखिरा थानाक्षेत्र के मंझरिया पठान में मारपीट के दौरान हुई युवक की मौत के मामले को लेकर बुधवार को सुबह पांच बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। भीड़ हटाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक चले जाम को खत्म कराने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके बाद रास्ता खाली हुआ। सीओ और एसओ के प्रयास पर शांत हुए लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
मंझरिया पठान और भटौली गांव के लोगों के बीच सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर कबड्डी खेलने को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार को सुबह हुए इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। खूनी संघर्ष में उमेश नामक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा 10 लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। मंगलवार की रात पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। रात में शव रखकर सड़क जाम करने की कोशिश हुई लेकिन बरसात के चलते लोग स्वत: वापस लौट गए। इसके बाद बुधवार की सुबह फिर गांव के सामने बखिरा-रुधौली मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों ने समझा बुझाकर शव को अंत्येष्टि के लिए भेजने को मना लिया। लेकिन इस बीच बात बिगड़ गई और आक्रोशित भीड़ ने दुबारा शव रखकर सड़क जाम कर दिया। अचानक माहौल बिगड़ता देख पुलिस अफसर भी सकते में आ गए। इसके बाद पुलिस फोर्स ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। करीब नौ बजे माहौल नियंत्रित हो गया। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पांच नामजद व कई अज्ञात पर केस, तीन गिरफ्तार
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान तथा भटौली गांव के बीच मंगलवार को हुए बलवा व खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व कई अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या, मारपीट व बलवा समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम मंझरिया पठान टोला केवटहिया थाना बखिरा मे कबड्डी खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मारपीट में घायल एक युवक उमेश निषाद की मौत हो गई थी। मृतक उमेश के भाई दुर्गेश निवासी मंझरिया टोला केवटहिया की तरफ से बखिरा पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर विश्वनाथ पुत्र राजाराम, मनोज व शिव सागर पुत्रगण विश्वनाथ, रामअवतार पुत्र मुरली, केशव पुत्र मुन्नीलाल उर्फ मुनई व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों विश्वनाथ पुत्र राजाराम, मनोज पुत्र विश्वनाथ तथा उसके भाई शिवसागर पुत्र विश्वनाथ निवासी भटौली थाना बखिरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed