फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people bitten by dabang

प्रधान के सास-ससुर को पीटा, जेवरात छीने

Mon, 01 Jul 2019 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
people bitten by dabang

विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के पड़रहा गांव में रविवार देर रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पड़रहा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला प्रधान के घर धावा बोल दिया। घटना के समय प्रधान सहित घर के अधिकांश पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे। विरोध करने पर दबंगों ने महिला प्रधान के सास-ससुर को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोप है कि महिला के शरीर पर मौजूद जेवर भी छीन ले गए। घायल पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

पड़रहा गांव की प्रधान सुनीता देवी के परिवार के कुछ लोग खलीलाबाद में रहते हैं। रविवार की देर रात घर पर प्रधान की सास, ससुर और देवरानी ही मौजूद थे। सास रमावती देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि रात लगभग एक बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही तीन लोग घर पर चढ़ आए और गाली गुप्ता देने लगे। आरोप है कि पीड़िता के पति राजेन्द्र प्रसाद ने जब गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। बचाने पहुंची पीड़िता रमावती देवी पर भी हमला बोल दिया। आरोप है कि पीड़िता के कान की सोने की झुमकी भी छीन लिया। शोर सुनकर पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी जान माल की धमकी देकर फरार हो गए। एसओ महुली प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed