फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People are troubled by encroachment on major intersections, there is jam every day

Sant Kabir Nagar News: प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण से लोग परेशान, रोज लग रहा जाम

Mon, 28 Apr 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by encroachment on major intersections, there is jam every day
मेंहदावल। नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण की समस्या के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी अतिक्रमण हटाने के नाम पर महज कोरम पूरा कर रहे हैं। बढ़ते अतिक्रमण के कारण इस पुराने व्यवसायिक शहर की सूरत बिगड़ती जा रही है। साथ ही जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत लंबे समय से मुख्य व्यवसायिक केंद्र रहा है। कभी इसकी सड़कें काफी चौड़ी होती थीं। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। हालात यह हैं कि सभी प्रमुख चौराहे अतिक्रमण के कारण संकरे होते जा रहे हैं। आज कस्बे के हर मार्ग पर सड़क जाम की समस्या से राहगीर जूझ रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन समस्या को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास करता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर है सर्वाधिक अतिक्रमण : नगर के पीएचसी तिराहा से करमैनी टैक्सी स्टैंड मार्ग, चौक बाजार लोहा मंडी मार्ग, नगर पंचायत से नगर वाली मंदिर मार्ग, बीएमसीटी से नायक टोला मार्ग, बहवोलिया से एसबीआई मार्ग, उत्तर पट्टी टडवरिया चौराहा समेत कई मार्गों पर अतिक्रमण के कारण लोग परेशान हैं। नगर निवासी बबलू शुक्ला, मनोज कुमार, अमरनाथ गुप्ता, झिनक चंदन कुमार जगलाल निषाद आदि ने बताया कि नगर व तहसील प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर महज कोरम पूरा करता है। आए दिन सड़क जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। ईओ पंकज कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या संज्ञान में है। जल्द ही अभियान चला कर नगर के लोगों को समस्या से निजात दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed