फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   penting

बच्चों ने बड़े उत्साह से बनाई देशप्रेम से जुड़ी पेंटिंग

Thu, 08 Aug 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
penting
एचआर इंटर कॉलेज में पेंटिंग दिखाते विद्यार्थी। - फोटो : KHALILABAD
अमर उजाला की ओर से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में शहर से लेकर गांव तक के तमाम स्कूल हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अमर उजाला की अनूठी पहल ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में बृहस्पतिवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल की सबसे बड़ी पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिले में भी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साह से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बच्चों ने कागज पर रंगों से अपने मनोभाव उकेरे। जो बच्चे किसी कारण वश प्रतियोगिता के लिए अपने स्कूल नहीं पहुंच सके उन्होंने घर से ही बनाकर पेंटिंग अमर उजाला के दफ्तर पहुंचाई।

‘अमर उजाला’ की तरफ से बृहस्पतिवार को आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता को लोगों ने हाथोंहाथ लिया। खलीलाबाद शहर महुली, नाथनगर, हैंसर, धनघटा, पौली, सेमरियांवा, बाघनगर, लोहरौली, सांथा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल, बखिरा, बघौली आदि जगहों के बच्चे सुबह नौ बजे ही रंग व पेपर लेकर अपने स्कूल पहुंच चुके थे। निर्धारित समय पर सभी जगह प्रतियोगिता शुरू हुई। इस आयोजन में शहर से लेकर गांव तक के स्कूलों की भागीदारी रही। वहीं बड़ी संख्या में सरकारी, अनुदानित व मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने भी इसमें प्रतिभाग किया। जिले में पहली बार इस तरह के आयोजन की लोगों व स्कूल संचालकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed