{"_id":"64dfb069fefcebed230bf706","slug":"pension-of-5508-beneficiaries-stopped-due-to-non-linking-of-bank-account-with-aadhaar-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-1754-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने पर 5,508 लाभार्थियों की रुकी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने पर 5,508 लाभार्थियों की रुकी पेंशन
विज्ञापन
- पेंशनर कर रहे थे इंतजार, 48,000 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई पेंशन की रकम
- कर्मचारी फोन से खाते को आधार से लिंक कराने की लोगों को दे रहे सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होने की वजह से 5,508 लार्थियों का वृद्धा पेंशन रोक दिया गया है। जबकि 48,000 पेंशनरों को इस वित्तीय वर्ष के पेंशन की पहली किस्त 3,000- 3,000 रुपये की दर से खाते में भेजी गई है।
शासन की ओर से 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके पात्र लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन किए जाने की योजना संचालित है। जिसे में 72,000 लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। शासन के निर्देश पर पहले विभाग ओर से लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण कराने का अभियान चलाया गया,लेकिन अभी तक 2000 लाभार्थियो का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से इनकी पेंशन पहले ही रोक दी गई थी। इधर खाता आधार से लिंक नहीं होने की वजह से 5,308 लाभार्थियों की पेंशन रोकी गई। पेंशन के लिए लोग समाज कल्याण कार्यालय भी पहुंच रहे है। बेलहर क्षेत्र की रहने वाली लाली देवी, खलीलाबाद क्षेत्र की लीलवाती देवी, पौली क्षेत्र के भजुराम और मगरू ने बताया कि उन्हें इस वर्ष अभी तक पेंशन की रकम नहीं मिल पाई है। पहले आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। फिर खाते से आधार को लिंक कराने की प्रक्रिया। बुजुर्ग भागदौड़ से परेशान हो रहे है।
इंसेट
पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन भी कराया गया। जिसमें चार लोग अपात्र पाए गए गए। अपात्रता की वजह यह है कि इनके बेटे नौकरी में आ गए है। वे लोग खुद अपनी पेंशन बंद कराने की सूचना दिए। जबकि 428 लोगों का डाटा संदिग्ध पाया गया है। 650 लोग मृतक पाए गए गए हैं। खाता आधार से लिंक नहीं होने की वजह से 5,508 लाभार्थियों की पेंशन रोक दी गई है। जबकि आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से पूर्व में ही 2,000 लोगों की पेंशन रोकी गई थी। बृहस्पतिवार को 48,000 लाभार्थियों को पेंशन की तीन महीने की पहली किस्त खाते में भेजी गई है। जो शेष बचे है,उनकी भी पेंशन शीघ्र ही खाते में भेजी जाएगी। जिनके खाते से आधार से लिंक नहीं है,उन्हें कर्मचारियों के जरिए फोन पर सूचना दी जा रही है। वे लोग जल्द खाते को आधार से लिंक करा ले,ताकि उनकी पेंशन भेजी जा सकें।
विज्ञापन
-- - महेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी