{"_id":"57b9e4f44f1c1b4d58d4efa2","slug":"pedia-belhra-fever-menace","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिडिया बेलहरा में बुखार का कहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिडिया बेलहरा में बुखार का कहर
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ओडीएफ चयनित गांव पिडिया बेलहरा में बुखार से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 24 लोग बीमार हैं। गंभीर रूप से पीड़ित करीब छह लोगों का उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि इंडिया मार्का हैंडपंपों से गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं।
पिडिया बेलहरा गांव को ओडीएफ गांव के रूप में चयनित किया गया है। एक ओर इस गांव में अभियान चलाकर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है, दूसरी ओर गांव के लोग करीब एक माह से फैले बुखार से परेशान हैं। गांव के लोगों के अनुसार गांव की जीरा पत्नी दरगाही और श्यामलाल पुत्र कालू की इसी रहस्यमयी बुखार से मौत हो चुकी है। वहीं राजमती पत्नी परमहंस, दिनेश का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस, 19 वर्षीय लालमन पुत्र घोलई और रामकेवल पुत्र सुक्खू सहित करीब छह लोग इस बीमारी की चपेट में आने के बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे हैं।
कृष्ण मोहन पुत्र पन्नेलाल, गुल्लर पुत्र महावीर, कन्हैया पुत्र अर्जुन, बैजनाथ पुत्र महावीर, शिवा पुत्र रामअनुज, कमलेश पुत्र सरयू, ज्ञानमती पत्नी हरिप्रसाद, गायत्री पत्नी हरिनरायन, अंकित पुत्र रमेश, गनेश पुत्र जयराम, पूजा पुत्री जोखई, चन्द्रिका पुत्र सुक्खू समेत करीब 24 लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों के अनुसार बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। ग्राम प्रधान ने संतोष जायसवाल ने बताया कि जैसे-जैसे लोगों की तबीयत बिगड़ रही है, वे गोरखपुर उपचार के लिए चले जा रहे हैं। इस कारण उन्होंने सीएचसी पर सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो सीएचसी प्रभारी को मौके पर भेजकर बुखार से पीड़ित लोगों को इलाज कराया जाएगा। सीएचसी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि अभी तक उन्हें जानकारी नहीं थी, जानकारी हो गई है। सोमवार को वह खुद टीम के साथ मौके पर जाएंगे और लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएंगे।