फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Peanut seeds are sold for 90 to 130 rupees per kg, one liter of oil is being sold for 165 rupees

Sant Kabir Nagar News: मूंगफली का दाना 90 से 130 रुपये किलो, 165 में बेच रहे एक लीटर तेल

Tue, 01 Apr 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Peanut seeds are sold for 90 to 130 rupees per kg, one liter of oil is being sold for 165 rupees
बाजार में बिक रहा व्रत का सामान
संतकबीरनगर। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही धंधेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। बाजार में मिलावटी मूंगफली, किशमिश, रामदाना, तिल का तेल, मूंगफली का तेल बेचा जा रहा हैं। धंधेबाजों के मिलावट के खेल को इस बात से समझिए की कच्चा रामदाना 110 रुपये किलो बिक रहा और भुना हुआ 200 रुपये किलो तक बाजार में मिल रहा है। इसी प्रकार से मूंगफली के तेल में खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन

त्योहार आते ही धंधेबाज सक्रिय हो जा रहे हैं, ऐसे में खाद्य सामग्रियों की खरीदारी करने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आस्था के साथ खिलवाड़ करने पर आमादा धंधेबाज पुरानी खाद्य सामग्री को भी नई पैकिंग में बेच रहे हैं। बाजार में सिंघाड़े और कुटटू के अलावा तिन्नी का चावल, मूंगफली व रामदाना के पुराने स्टाॅक को नए पैकेट में बेचा जा रहा है। शुद्ध सिंघाड़ा और कुटट् का आटा 180 रुपये किलोग्राम बिक रहा है।
विज्ञापन

जबकि मिलावटी कुट्टू का आटा 110 से 120 रुपये किलो तक है। कई बेनामी कंपनियों के पैकेट और डिब्बे में 100 से 200 ग्राम की पैकिंग में देसी घी बाजार में उपलब्ध है। बिना नाम की इन कंपनियों की पैकिंग में देशी घी की खुशबू तो रहती है लेकिन शुद्धता नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तिल का तेल 140 रुपये लीटर है जबकि बिना कंपनी के बोतल में तिल का तेल 100 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं मूंगफली बाजार में तीन तरह की बिक रही है। इसमें थोड़ा काला कलर वाली 90 रुपये, उससे साफ 110 तो सफेद रंग में 130 रुपये प्रति किलो है। जबकि मूंगफली का तेल ब्रांडेड कंपनियों का 215 से 230 रुपये लीटर है। जबकि कुछ ऐसी कंंपनिया है जिसका मूंगफली का तेल 165 रुपये लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed