फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Peace Party workers demonstrated at the Collectorate.

Sant Kabir Nagar News: पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 15 Oct 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Peace Party workers demonstrated at the Collectorate.
कलक्ट्रेट पर एसडीएम को ज्ञापन देते पीस पार्टी कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
संतकबीरनगर। बुनकरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंच कर एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में यह कहा गया है कि जिला बुनकर बाहुल्य क्षेत्र होते हुए भी बुनकर तमाम समस्याओं से दो चार हो रहा है। जिसका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद ने कहाकि बुनकरों को दशकों पुरानी मजदूरी मिलने के कारण बुनकर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।अनाधिकृत विद्युत बिल बकाया बुनकरों के लिए शोषण का हथियार बन चुका है। बुनकरों को भी पशुपालकों की तरह एक मुश्त समाधान योजना का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मचारियों के दबाव के कारण उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश में 21 कताई मिलों के बंद हो जाने के कारण कच्चा माल महंगे मूल्य पर बाहर से खरीदना पड़ रहा है। जिससे लागत बढ़ जा रही है। बुनकरों को सस्ते व आसान ऋण की सुविधा दी जाए। उन्होंने बुनकरों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बदल, नुरूलहुदा अंसारी, मीनू सिंह, बृजेश निषाद, दीपक जायसवाल, फुजैल रहमानी, ज्ञानेंद्र चौहान, ओबैदुन्नबी, मेंहदी हसन, अली जान, जुम्मन चचा, शफीक लीडर, नदीम खान, फेरही खान, अकरम, फारूक, करी अकबर अली आदि मौजूद रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed