फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Peace committee meeting held in Dudhara

Sant Kabir Nagar News: दुधारा में पीस कमेटी की हुई बैठक

Sun, 17 May 2026 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Peace committee meeting held in Dudhara
लोहरौली। बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना दुधारा में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि तथा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा और सहयोग के लिए 24 घंटे तत्पर है। क्षेत्रवासी बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी प्रकार अफवाह न फैलाएं।
विज्ञापन

बैठक में थाना प्रभारी ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए तथा शासन-प्रशासन के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कुर्बानी से जुड़े फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की भी चेतावनी दी। कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा कुर्बानी के बाद अवशेषों को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकने और गड्ढा खोदकर दबा दें।
विज्ञापन

बैठक में गौहर अली खां, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अहमद, मुशीर अहमद, मो. इनामुल्लाह कुरैशी, मुनीरूल हसन चौधरी, हाजी अब्दुल कय्यूम समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed