फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PD angry after seeing progress report of PM's residence

पीएम आवास की प्रगति रिपोर्ट देख नाराज हुए पीडी

Thu, 11 Aug 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
PD angry after seeing progress report of PM's residence
नाथनगर ब्लॉक में सचिवो के साथ पीएम आवास की समीक्षा करते पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता। - फोटो : KHALILABAD
पीएम आवास की प्रगति रिपोर्ट देख नाराज हुए पीडी
विज्ञापन

नाथनगर में परियोजना निदेशक ने की समीक्षा बैठक
धनघटा(संतकबीरनगर)। परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बुधवार को नाथनगर ब्लॉक कार्यालय में ग्राम विकास सचिवों के साथ बैठक समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास की प्रगति रिपोर्ट देख वह नाराज हो गए। सचिवों को सुधार लाने की नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर अपूर्ण आवास को पूर्ण करा दें।
परियोजना निदेशक ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में तैनात सचिवों से बारी-बारी से सीएम और पीएम आवास की प्रगति के बारे में पूछताछ की। बीडीओ अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 3714 का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 3699 आवास पूर्ण हो गए हैं। जबकि 385 आवास अधूरे हैं। वर्ष 2021-22 में 2481 लक्ष्य के अनुरूप 2368 कार्य पूरे हो चुके हैं। 113 आवास की दीवार तक काम पूरा हो चुका है। छत नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

सीएम आवास में वर्ष 2022-23 में बरौली निवासी जीतनारायन, हरपुर के वीरेंद्र कुमार और गायघाट शालू का चयन किया गया है। पीड़ी सुरेंद्र कुमार गुप्त ने जब पीएम आवास प्रगति खराब होने का कारण सचिवों से जानना चाहा तो वह एक-दूसरे का मुंह देखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोनों वित्तीय वर्ष के अधूरे पीएम आवास को 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का सीधा लाभ लाभार्थियों को मिलना चाहिए। इस मौके पर शिव प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव, विश्राम, अजित शर्मा, अभिषेक रावत, विकास श्रीवास्तव, निधि मिश्रा, शिवेद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed