{"_id":"611407c58ebc3ef4513f9348","slug":"pcs-khalilabad-news-gkp405256931","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतत परिश्रम से इंजीनियर तनवीर अहमद बने डिप्टी कलेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतत परिश्रम से इंजीनियर तनवीर अहमद बने डिप्टी कलेक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतत परिश्रम से इंजीनियर तनवीर अहमद बने डिप्टी कलेक्टर
मशरूर अहमद खान
सेमरियावां। लक्ष्य हासिल करने के लिए ईमानदारी से सतत परिश्रम जरूरी है। तभी कामयाबी मिलती है। ऐसा ही कर दिखाया है बाघनगर निवासी इंजीनियर तनवीर अहमद ने। यूपी पीसीएस परीक्षा 2019 में उनका चयन नायब तहसीलदार के लिए हुआ। इसके बाद भी वे अध्ययन में जुटे रहे और 2020 की परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुए। ग्रामीण परिवेश से निकले तनवीर आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
तनवीर अहमद पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और जोहरा फैज ए आम गर्ल्स इंटर कॉलेज बाघनगर के प्रबंधक डॉक्टर शकील खान के बेटे हैं। यूपी पीसीएस 2020 में उन्हें 13वीं रैंक मिली। डिप्टी कलेक्टर इंजी. तनवीर अहमद ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा हिंद विकास एकेडमी बाघनगर हुई। वर्ष 2005 मे हाईस्कूल किसान इंटर कॉलेज रसूलपुर तरैता बस्ती और इंटरमीडिएट वर्ष 2007 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण की। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से ही 2012 में बीटेक की।
यहां से उनका चयन टाटा कंपनी दिल्ली में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर हुआ। नौकरी के दौरान ही दिल्ली में रहकर स्व अध्ययन के जरिए तैयारी में जुट गए। मां जैनब खातून और पिता शकील खान, बड़ेे भाई तनसीब रोमी व इंजीनियर मो रफी व बहन नसरीन, नौसीन के प्रोत्साहन की बदौलत उन्हें कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि युवा मेहनत व लगन से संघर्ष करते रहे तो कामयाबी जरूर मिलेगी।