{"_id":"6388fca3a249235a300e195f","slug":"pay-special-attention-to-the-quality-of-food-meenakshi-khalilabad-news-gkp459415460","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन की गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन की गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मीनाक्षी
विज्ञापन
जिलाकारागार में भोजन की गुणवत्ता की जांच करती न्यायिक अधिकारी मीनाक्षी सोनकर ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
भोजन की गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मीनाक्षी
न्यायिक अधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश हरीश त्रिपाठी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी मीनाक्षी सोनकर ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने बंदियों के बैरक में जाकर वार्ता की तथा जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि मुकदमे में पैरवी करने में असमर्थ बंदियों से प्रार्थनापत्र प्राप्त करके प्राधिकरण में भिजवाएं, ताकि उन्हें निशुल्क पैरवी के लिए सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके।
पाकशाला में पक रहे पकवान के निरीक्षण के दौरान जेलर को सफाई व गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक जीआर वर्मा, उप कारागार कमल नयन सिंह, डॉ. वरुणेश, डीपी सिंह, जेल वार्डन सिद्धार्थ व देवेश मौजूद रहे।