फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pauley was split down the princes

पौली के प्रधानों में दो फाड़ हुए

Sun, 20 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pauley was split down the princes
प्रधान संध के अध्यक्ष बनें। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 हैंसर और पौली ब्लॉक में हुए प्रमुख पद के चुनाव का असर प्रधानों पर दिखने लगा है। हमेशा एकजुट रहने वाले प्रधान दोनों ब्लॉको में दो भाग में बंटते नजर आ रहे है। पौली में रविवार को प्रधान संघ का चुनाव हुआ, इसमें एक गुट ने ब्लाक परिसर में बैठक कर कपिलदेव कन्नौजिया को अपना अध्यक्ष चुना तो दूसरे गुट के लोगों ने शिव मंदिर पर बैठक कर नफीस उर्फ लादेन को अध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन


बता दें कि हैंसर ब्लॉक के प्रधान दो गुट में बटकर एक ने मधुबाला राय को अध्यक्ष बनाया तो दूसरे ने हरिश्चंद यादव को अपना नेता चुना। जिससे चर्चा होने लगी कि प्रधानों पर प्रमुखी चुनाव का असर पड़ गया है। पौली में ब्लाक परिसर में कपिलदेव कन्नौजिया के अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रमुख प्रतिनिधि राम मिलन यादव उन्हें बधाई देने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि प्रधान हो या बीडीसी सदस्य सबको मिलकर विकास के रफ्तार को गति देने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी हो या कर्मचारी सभी को जन प्रतिनिधियों का सम्मान करने के साथ साथ विकास कार्य को कराने के लिए तत्पर होना पड़ेगा। जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिले। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुबेर अहमद, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि राम बृक्ष कन्नौजिया, वीरेंद्र यादव, शंभू यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। शिव मंदिर पर मौजूद प्रधानों ने नफीस उर्फ लादेन को सर्व सम्मत से अध्यक्ष चुना। लादेन ने दावा किया 56 प्रधानों में से 40 से अधिक प्रधानों का समर्थन उन्हें मिला है। इस अवसर पर संजय सिंह, संतराम शर्मा, राकेश नायक, राम उजागिर दूबे, प्रिंस पाल, सेराज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed