{"_id":"6ab2cba41c36d6dfa3013904","slug":"patrolling-near-markets-and-schools-instilled-a-sense-of-security-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157753-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाजारों और स्कूलों के पास गश्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाजारों और स्कूलों के पास गश्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन
महुली। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में मंगलवार को महुली पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत बाजारों और स्कूलों के पास पैदल गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिया।
अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम और महिला पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र के प्रमुख कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर चेकिंग की। टीम ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों, महिलाओं और छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक घूम रहे संदिग्ध युवकों से पूछताछ व सत्यापन किया गया।
पुलिस ने युवाओं को हिदायत दी कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें और महिलाओं-बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें। महिला पुलिस टीम में शामिल पुष्पा यादव, पूजा चौहान आदि ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपात सेवा 112 सहित अन्य पुलिस सहायता माध्यमों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस को सूचित करें। संवाद