{"_id":"631f7258a539a8711575d886","slug":"patient-increase-in-district-hospital-khalilabad-news-gkp450280466","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्त और बुखार के मरीजों से पटा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्त और बुखार के मरीजों से पटा अस्पताल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए बैठे मरीज।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस्त और बुखार के मरीजों से पटा अस्पताल
- पीआईसीयू और जनरल वार्ड में बेड फूल
- ओपीडी में प्रतिदिन 1,600 से 1,700 लोग पहुंच रहे इलाज कराने
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के साथ ही डायरिया और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आलम यह है कि जिला अस्पताल के पीआईसीयू में स्थित 24 और जनरल वार्ड में स्थित 50 बेड फूल हो गए हैं।
संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1,600 से 1,700 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें 500 के करीब मरीज उल्टी और बुखार के शामिल हैं। इनमें से गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। अन्य को दवा देकर घर भेज दिया जा रहा है।
सोमवार को इलाज कराने आए सरैया निवासी अतीकुर्रहमान ने बताया कि उन्हें उल्टी हो रही है, जिसे दिखाने आए थे। चिकित्सक ने भर्ती होने की सलाह दी है। मुकुंदपुर निवासी शांती देवी, मगहर निवासी विजय कुमार, बेलौली निवासी सृष्टी आदि का कहना है कि उन्हें बुखार और दस्त की शिकायत है। चिकित्सक ने पांच दिन की दवा दी है और फिर बुलाया है।
विज्ञापन
चिकित्सकों की सलाह, खानपान पर दें ध्यान
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने कहा कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में लोग सावधानी बरते और बारिश में न भीगे। बाहर की चीजों को न खाए, हो सके तो पानी को उबाल कर ही प्रयोग करें। खाना ताजा खाए और गर्मी से बचाव करें। इसके साथ ही मच्छरदानी का प्रयोग करें। आसपास अगर कही पानी भरा हो तो उसे साफ कर दें।
पर्ची बनवाने में आधार कार्ड बनी समस्या
जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। जिससे पर्ची बनाने में कर्मियों को समय लग रहा है। इस वजह से पर्ची काउंटर पर काफी भीड़ लग रही है। सिर्फ दो कर्मी ही पर्ची बना रहे हैं। मरीज ज्यादा होने के चलते दिक्कत उत्पन्न हो रही है। सोमवार को एक कंप्यूटर खराब रहा, जिसकी वजह से हाथ से पर्ची बनाई गई।
अस्पताल में उल्टी व बुखार के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। जिनका ओपीडी में इलाज किया जा रहा है और जरूरत के अनुसार भर्ती किया जा रहा है। मौसम में बदलाव है ऐसे में लोग सावधानी बरते और दिक्कत होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। पर्ची काउंटर पर कर्मियों को जल्द ही बढ़ाया जाएगा।
- डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस